ड्रग्स पर अंकुश को जागरूकता जरूरी: अशोक
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता आवश्यक है। पुलिस
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता आवश्यक है। पुलिस के साथ मिलकर सामाजिक संस्थाएं ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें। इससे निश्चित तौर पर ड्रग्स पर अंकुश लगेगा। यह बात अपर महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कही। वह रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
कहा कि नशा समेत अन्य सूचनाओं को भी लोग राज्य स्तर पर गठित एंटी टास्क फोर्स को दे सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 9412029536 जारी किया गया है। अपर महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि राज्यभर में अपराध पर रोक लगाने के लिए सितंबर और अक्टूबर में अभियान चला था। इसमें कुमाऊं मंडल में ही हार्डकोर 430 वांछित और वारंटी दबोचे गए। इनमें 80 इनामी और 350 वारंटी शामिल हैं। कहा कि लंबित विवेचनाओं का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों से आठ घंटे ड्यूटी लेने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिल गया है। आठ घंटे की ड्यूटी से काम नहीं चलेगा। पुलिस कर्मियों के कल्याण की योजनाएं और अधिकतम सुविधाएं दी जा रही हैं। इस अवसर पर एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय, एसपी सिटी देवेंद्र ¨पचा, एसपी काशीपुर डॉ. जगदीश चंद्रा, एएसपी-सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ काशीपुर राजेश भटट, सीओ खटीमा कमला बिष्ट मौजूद थीं।