प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
जनमानस में जागरूकता लाने के लिए बुधवार को तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आज दूसरा दिन था।
गदरपुर : जनमानस में जागरूकता लाने के लिए बुधवार को तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आज दूसरा दिन था। उज्ज्वल उत्तराखण्ड-2019 प्रदर्शनी का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय ने किया। इसमें पेट्रोलियम के स्टॉल पर क्रूड ऑयल से बनने वाले पेट्रोलियम उत्पादों के बारें में लोगो ने जानकारी ली।
रविवार को आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभांरभ कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय एवं आविष्कार एजुकेशन एंड प्रमोशन प्राइवेट लिमिटेड की वाइस प्रेसीडेंट मनी तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। कैबिनेट मंत्री पांडेय ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी में लगे विभिन्न कंपनी के स्टॉलों से लोगो को सीखने को बहुत कुछ मिलेगा। मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ पेट्रोलियम, इसरो भारतीय भू-वैज्ञानिक, नेशनल स्किल डवलपमेंट कारपोरेशन, केंद्रीय जल आयोग, पीसीआरए एवं आइटीडीए डिपार्टमेंट द्वारा स्टाल लगाए गए। इस दौरान विज्ञान एवं तकनीकी, जैव प्रोद्यौगिकी, स्वास्थ्य एवं पोषण सहित आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान रानीखेत द्वारा वन औषधियों को प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर अभिनव तिवारी, राजीव पपनेजा, डॉ. गुमन सिंह, हरीश चंद्र टम्टा, संजय पावनी, कुलदीप राज, पंकज सेतिया, मनीष फुटेला, केवल कृष्ण अरोरा, सुरजीत डाबर, सनी बत्रा, संतोष गुप्ता, सुभाष गुंबर व हरिचंद बेहड़ आदि लोग मौजूद थे।