आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
संवाद सहयोगी बाजपुर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सुरेंद्र कुमार निवासी ग्राम महेशपुरा ह
संवाद सहयोगी, बाजपुर : न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सुरेंद्र कुमार निवासी ग्राम महेशपुरा, हाल निवासी मुण्डिया पिस्तौर देहात गुरजीत सिहं पुत्र पहलवान सिहं निवासी ग्राम बरहैनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसकी तरफ से गुरजीत पर अपनी पुत्री से संबंध बनाकर धोखा देने और उसे मरने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच कराने का भरोसा दिलाया है।
सुरेंद्र ने बताया कि कि उसकी पुत्री चीना उर्फ चीनू (25) ने आम्रपाली स्कूल हल्द्वानी से बीसीए कर रखा था और बाजपुर के एक स्कूल में पढ़ाती थी। लेकिन अज्ञात कारणों के चलते उसकी मृत्यु हो गई, जिसका पोस्टमार्टम भी हुआ था। उस समय आसपास पड़ोस के लोगों व स्थानीय पुलिस ने प्रार्थी को बताया कि उसकी पुत्री ने 2017 में आत्महत्या की थी। उसी प्रकार पुलिस ने उनसे लिखवाकर कार्रवाई कर दी। वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा प्रार्थी तथा परिवार के सदस्यों से कुछ सादे कागजों व स्टांप पेपर पर हस्तक्षार भी कराये थें। आरोप है कि उस समय सदमे में होने के चलते लोग जैसा कहते गए बह करते गये। अब जाकर मोबाइल की काल डिटेल तथा मैसेज के सामने आने पर पता चला कि उनकी पुत्री को गुरजीत ने बहला फुसलाकर व गुमराह कर संबंध बना लिए थे। उसी बात को लेकर गुरजीत ब्लैकमेल करते हुए उसकी पुत्री को तंग व परेशान करता था। सामाजिक डर की वजह से पुत्री ने यह कदम उठा लिया था। अब उसे न्यायालय से ही न्याय की उम्मीद है।