पति पर हत्या की कोशिश का आरोप
संवाद सहयोगी रुद्रपुर महिला ने पति पर गला दबाकर मारने का प्रयास का आरोप लगाया है। किसी
संवाद सहयोगी, रुद्रपुर: महिला ने पति पर गला दबाकर मारने का प्रयास का आरोप लगाया है। किसी तरह पति के चंगुल से बचकर थाने पहुंची पीड़िता ने कार्रवाई की गुहार लगाई।
ट्रांजिट कैंप निवासी महिला शनिवार सुबह थाने पहुंची और तहरीर सौंपी। महिला का आरोप था कि वह पति और दो साल के पुत्र के साथ रहती है। उसका विवाह सात साल पहले हुआ था। बीते एक साल से उसका पति उससे मारपीट करता है। आरोप है कि पति अक्सर महिलाओं को घर लाता है और उसके सामने ही उनसे संबंध बनाता है। विरोध करने पर उससे मारपीट करता है। शनिवार सुबह उसके पति ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर आसपास रहने वालों ने उसकी जान बचाई। उसने पुलिस से आरोपित पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।