अनियंत्रित बाइक फिसलने से मां व बेटा घायल
किच्छा : रोडवेज बस से बचने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक फिसल जाने से मां व बेटे घायल हो गए। दोनों को
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jan 2018 05:23 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jan 2018 05:23 PM (IST)
किच्छा : रोडवेज बस से बचने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक फिसल जाने से मां व बेटे घायल हो गए। दोनों को सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया है।
संतोष निवासी जसनपुर, बहेड़ी अपनी मां माया के साथ बाइक से रुद्रपुर से अपने घर लौट रहा था। शुक्रवार सायं अचानक पीछे से रोडवेज बस के पास आ जाने पर बाइक पर बैठी माया देवी के घबरा जाने पर संतोष बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और बाइक फिसल जाने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस दौरान बाइक पर रखा सामान भी सड़क पर बिखर गया। निजी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती कराया गया। संतोष के पैर में फ्रेक्चर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रुद्रपुर रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें