आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
गदरपुर में कृषि कानून के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 12:44 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 01:09 AM (IST)
गदरपुर : कृषि कानून के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहा है, और केंद्र सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
आप के कार्यकर्ता वली अहमद ने कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को ए सीआइ गोदाम के सामने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि सरकार किसान विरोधी कानून बनाकर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। धर्मपाल लोधी, नन्हे सिंह, ओंकार सिंह, मोहम्मद इस्माइल, नत्थू खान, धर्मेंद्र डोगरा, विनोद कुमार, अíपत मौर्य आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें