Move to Jagran APP

पारा हाई होने पर 55 कर्मचारी उतरे मैदान में

गिरिताल और दुर्गा कालोनी शहर में आस्था के लिए जानी जाती हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 12:14 AM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 06:18 AM (IST)
पारा हाई होने पर 55 कर्मचारी उतरे मैदान में
पारा हाई होने पर 55 कर्मचारी उतरे मैदान में

जागरण संवाददाता, काशीपुर : गिरिताल और दुर्गा कालोनी शहर में आस्था के लिए जानी जाती हैं। प्राचीन चामुंडा मंदिर, शनिदेव मंदिर के साथ ही यहां कई अन्य पवित्र स्थल हैं, जहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मगर ये जगहें उपेक्षित हैं। गंदगी के कारण यहां लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। ऐसे में नगर निगम ने स्वच्छता अभियान चला इसकी साफ-सफाई कराई और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।

loksabha election banner

लंबे समय से गिरि सरोवर में गंदगी पसरी थी। लोगों ने नगर निगम से कई बार इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन लगातार अनसुनी की जा रही थी। जब बाशिदों का सब्र जवाब दे गया था वे गंदगी के खिलाफ नगर निगम में धमक गए। तब जाकर मौके पर पहुंचे एमएनए वंशीधर तिवारी को हकीकत पता चली। ऐसे में मेयर का पारा हाई हो गया और उन्होंने कर्मचारियों की फटकार लगाई। इस पर 55 कर्मचारियों की टीम बुलाई गई और इसके साथ ही जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली की मदद से साफ-सफाई कराई गई। इस दौरान एमएनए वंशीधर तिवारी ने गिरि सरोवर में गंदा पानी डालने पर लोगों को सुप्रीम कोर्ट के नियम बताते हुए कार्रवाई कराने की चेतावनी भी दी। इस दौरान सफाई निरीक्षक विकास चौधरी, जितेंद्र देवान्तक, संजय, पार्षद बीना नेगी, जगत बिष्ट, खिमली देवी, प्रकाश नेगी सुपरवाइजर राजीव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.