33 केवी विद्युत लाइन का पोल टूटा
संवाद सहयोगी, खटीमा : शारदा विद्युत गृह लोहियाहेड से सब स्टेशन को आने वाली 33 केवी लाइ
संवाद सहयोगी, खटीमा : शारदा विद्युत गृह लोहियाहेड से सब स्टेशन को आने वाली 33 केवी लाइन का विद्युत पोल अचानक टूट गया। जिसके चलते करीब दो घंटे तक शहर की आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पोल बदलने के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।
लोहियहेड पावर हाउस से जंगलों के रास्ते गुजरने वाली 33 केवी विद्युत लाइन से सब स्टेशन को आपूर्ति होती है। जिसका लोहियाहेड मार्ग पर गैस एजेंसी के समीप एक विद्युत पोल जर्जर हो गया। शुक्रवार की दोपहर उक्त पोल अचानक गिर पड़ा। जिससे नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति भंग हो गई। इसकी जानकारी होने पर ऊर्जा निगम के एसडीओ अंबिका यादव ने तत्काल वहां दूसरा पोल लगाने के लिए कर्मियों को निर्देशित किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कर्मियों ने जर्जर पोल को बदल दिया। तब जाकर आपूर्ति सुचारू की जा सकी। इस बीच बिजली के न रहने से आमजन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।