तराई में तेज आंधी के साथ 30 एमएम बारिश
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान का प्रभाव जिले में भी दिखा।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर :
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान का प्रभाव जिले में भी दिखा। गुरुवार दोपहर धूल भरी आंधी के साथ ही 30 एमएम तेज बारिश से तराई का मौसम ठंडा हो गया। साथ ही खेतों में तैयार धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा। इससे किसान निराश नजर आए।
गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे अचानक तेज धूल भरी आंधी शुरू हो गई। धूल के गुब्बार से वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी काफी परेशानी हुई। करीब एक घंटे तक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी के बाद तीन बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे की बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। साथ ही धान के खेतों में तैयार फसल को भी नुकसान पहुंचा। वहीं, बारिश के बाद क्षेत्र का मौसम भी ठंडा हो गया। पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके ¨सह ने बताया कि बंगाल में उठा चक्रवाती तूफान तराई में तेज आंधी और बारिश की वजह रहा। बारिश 30 एमएम दर्ज की गई है। बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को तराई का मौसम साफ रहेगा।