Move to Jagran APP

रुद्रपुर में 43 में 24 उप प्रधान निर्विरोध निर्वाचित

ग्राम पंचायतों में खाली 366 उप प्रधान पदों के लिए निर्वाचित प्रक्रिया शुरू हुई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 11:53 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 06:13 AM (IST)
रुद्रपुर में 43 में 24 उप प्रधान निर्विरोध निर्वाचित
रुद्रपुर में 43 में 24 उप प्रधान निर्विरोध निर्वाचित

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : ग्राम पंचायतों में खाली 366 उप प्रधान पदों के लिए निर्वाचित प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह सभी ग्राम पंचायतों में भेजे गए मतदान कार्मिक के सामने नामांकन कराए जाने के बाद दोपहर 1.30 बजे तक जांच व नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद मतदान शुरू हुआ। रुद्रपुर ब्लॉक में 43 उप प्रधान पदों में 19 पर मतदान कराया गया। वहीं 24 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

loksabha election banner

मालूम हो कि जिले के सभी सातों ब्लॉकों में कुल 376 ग्राम पंचायतों में दस ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पर चुनाव नहीं हुए थे। इसके बाद कुल 366 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान पदों पर चुनाव कराए जाने की अधिसूचना जारी हुई थी। इसमें रुद्रपुर में कुल 43 ग्राम पंचायत, खटीमा में कुल 64 में 60 पर, सितारगंज में 74 सीटों में 70 पर, गदरपुर में 52 सीटों में से 51 पर, बाजपुर में 58 सीटों में से 57 पर मतदान कराया गया। देर शाम तक परिणाम घोषित नहीं हो सके थे। रुद्रपुर की दरऊ ग्राम पंचायत में उप प्रधान पद पर एक प्रत्याशी के मैदान में होने के कारण प्रत्याशी तस्लीम को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उनको पीठासीन अधिकारी लक्ष्मण सिंह टाकुली ने जीत का प्रमाणपत्र दिया। ब्लॉक में कुल 19 पदों पर मतदान कराया गया और 24 पदों पर एक ही प्रत्याशी मैदान में होने से निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई।

...............

इन सीटों पर निर्विरोध हुए उप प्रधान

बुधवार को उप प्रधान पदों पर कराए गए चुनाव में 43 सीटों में 19 पर निर्विरोध उप प्रधान चुने गए। जिनके नाम निम्न हैं।

ग्राम पंचायत उप प्रधान

प्रतापपुर विजय बहादुर साही

खमिया नंबर दो मान सिंह टाकुली

जवाहर नगर उमेश वर्मा

खमिया नंबर एक गीता देवी

महाराजपुर विजय कुमार

कनकपुर गोपाल हलदर

रामेश्वरपुर ममता रानी

कोठा रेनू

लोहरी संजय

मटकोटा धर्मवीर सिंह

दानपुर तनुजा उर्फ तारा

बागवाला राधिका देवी

भमरौला प्रतीक साही

मल्सा गिरधरपुर चंचल रानी

लालपुर निखिल रावत

सैजना आलिम हुसैन

कुरैया राजेंद्र सिंह

दरऊ तस्लीम

भंगा रविंद्र कुमार

बरी सुमित कुमार

फिरोजपुर नाजिर अली

कर्ठरा मोहम्मद रियाज

बखपुर अजय कुमार

चांचर कुंदन सिंह

............

मतदान के बाद निर्वाचित उप प्रधान

ग्राम पंचायत निर्वाचित उप प्रधान

खमिया नंबर चार योगेश कोरंगा

तुर्कागौरी सत्यवती

गडरियाबाग ज्योतिरत्ना

खुर्पिया श्याम

आनंदपुर अनिल कुमार

शिमला पिस्तौर मंदीप सिंह

छतरपुर नीमा पांडेय

बिंदुखेडा कुलविंदर सिंह

भगवानपुर विजय बहादुर

कीरतपुर आशीष कुमार

मल्सी परमीत कौर

कच्ची खमरिया मोहम्मद जावेद

छिनकी मनोज

दोपहरिया विनीता

सतुईया प्रभुजोत कौर

अजीत पुर चित्रा देवी

बरा हर्ष गंगवार

शहदौरा अमीन

नजीमाबाद कमलेश आचार्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.