Move to Jagran APP

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

सितारगंज में महिला से छेड़छाड़ कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 11:43 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 11:43 PM (IST)
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

जासं, सितारगंज/रुद्रपुर : महिला से छेड़छाड़ कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसका पति हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। आरोप है कि गांव का निवासी शमशेर सिंह उर्फ छम्मी पुत्र जरनैल सिंह उस पर और उसकी बेटी पर गलत नियत रखता है। शुक्रवार की शाम वह अपने घर पर थी, इसी बीच आरोपित उसके घर में जबरन घुस आया। इस दौरान आरोपित ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग एकत्र होने लगे। यह देख आरोपित महिला का दुपट्टा छीन कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार मौके से फरार होते वक्त युवक उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिडकुल ढाल पर युवती से छेड़छाड़

जासं, रुद्रपुर : ड्यूटी से घर लौट रही ट्रांजिट कैंप निवासी युवती से छेड़छाड़ कर दी गई। शोर होने पर आसपास के लोगों ने आरोपित की पिटाई कर दी। बाद में आरोपित के माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया। ट्रांजिट कैम्प निवासी युवती सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है। शनिवार शाम को वह वापस घर को लौट रही थी। इसी बीच सिडकुल ढाल के पास बाइक सवार युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर धमकी देने लगा। मामला बिगड़ता देख युवती ने शोर मचा लिया। हो हल्ला होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और आरोपित को पकड़ लिया। साथ ही उसकी पिटाई लगा दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.