सुल्तानपुर पट्टी में देव मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा
सुल्तानपुर पट्टी के शिव मंदिर में देवी देवताओं की प्रतिमा की स्थापना से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा।
जागरण टीम, सुल्तानपुर पट्टी (बाजपुर)/शक्तिफार्म : नगर के शिव मंदिर में देवी देवताओं की प्रतिमा की स्थापना से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बाद में भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र के आसपास से भी लेाग बड़ी संख्या में पहुंचे थे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को श्रीगणेश, भगवान शिवशंकर, मां दुर्गा, श्रीबालाजी की प्रतिमा की स्थापना से पूर्व क्षेत्र की 201 महिलाओं ने कोसी नदी से जल लेकर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा बुध बाजार चौराहा , मुख्य बाजार, होली चौक, रामपुर चौराहा होते हुए नगर के शिव मंदिर में पहुंची। वहां दीपक शर्मा ने विधिवत हवन पूजन और यज्ञ के बाद प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस दौरान आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में लच्जा सैनी, कृष्णा चंद्रा, रमा शर्मा, अर्चना सैनी, दया, पिकी, सत्यवती, लीला देवी, किरन, रामवती, राजेश्वरी, गीता मौर्य, सीता, ममता, भावना, कंचन, सरोज आदि मौजूद रहीं। शक्तिफार्म निर्मल नगर में अखंड संकीर्तन का शुरू
शक्तिफार्म : निर्मल नगर में अखंड महानाम संकीर्तन का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा भी शामिल हुए।
शुक्रवार को महिलाओं ने सुसज्जित कलश में जल लाकर महानाम संकीर्तन स्थल पर स्थापित किया। इस दौरान विधायक बहुगुणा ने कलश लेकर चलने वाले श्रद्धालुओं को राधे-राधे लिखा पटका प्रदान किया। कलश यात्रा में ग्रामवासियों के साथ योगेंद्र सिंह रावत, देबू मंडल, कृष्ण पद मंडल, सुभाष सरदार, चंदना मंडल, कार्तिक राय, मयंक अग्रवाल, मोहित बिष्ट, दयानंद तिवारी, जिलाध्यक्ष सहकारी बैंक समिति उधम सिंह नगर योगेंद्र रावत आदि शामिल थे।