Move to Jagran APP

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सितारगंज और जसपुर में बिफरे कांग्रेसी

सितारगंज और जसपुर में डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर रविवार को कांग्रेस का प्रदर्शन।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 12:50 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 12:50 AM (IST)
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सितारगंज और जसपुर में  बिफरे कांग्रेसी
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सितारगंज और जसपुर में बिफरे कांग्रेसी

जागरण टीम, सितारगंज/जसपुर : डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराया। यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष इश्तियाक अंसारी के कार्यालय पर आयोजित सभा में कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर कोसा।सभा को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार डीजल व पेट्रोल की मूल्यवृद्धि कर जनता का शोषण कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट दर्ज होने के बावजूद भी सरकार अपनी मनमानी पर उतारू है। इस दौरान कांग्रेसियों ने नगर के बिजटी चौक पर पैदल मार्च निकालकर डीजल पेट्रोल के बढ़ते मूल्यों के विरुद्ध विरोध दर्ज करवाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण पाल, दुर्गेश कुमार, आमिर अंसारी, रेहान अंसारी, अरबाज, वसीम मियां, मोहम्मद आरिफ, ताबीर मलिक, दानिश, पूरन चौहान, राजकुमार मजूमदार आदि शामिल रहे। महंगाई के खिलाफ कांग्रेसी आज निकालेंगे पदयात्रा

loksabha election banner

जसपुर : कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को महंगाई के खिलाफ पदयात्रा निकालेंगे। विधायक आदेश चौहान ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे उनके कार्यालय पर एकत्र होंगे और उसके बाद नगर के मुख्य मार्गो पर महंगाई के खिलाफ पदयात्रा निकालेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के लिए पूरी तरह सरकार की कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि सरकारी की गलत नीतियों के कारण ही पेट्रोलियम पदार्थो समेत अन्य सामानों के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से माल भाड़ा और बढ़ जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.