लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 28 के खिलाफ केस
लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
जागरण टीम, ऊधमसिंह नगर : लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही 105 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया।
पुलिस लोगों से शत प्रतिशत लॉकडाउन का पालन कराने का प्रयास कर रही है। इसके लिए गश्त भी कर रही है। बावजूद इसके लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को भी पुलिस ने जिले भर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 11 मुकदमें पंजीकृत करते हुए 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही एक साथ एकत्र होने पर पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 105 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया। इस दौरान उनसे 32.500 रुपये का जुर्माना भी वसूला। इसके अलावा लॉक डाउन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने 10 वाहन सीज कर 34 वाहनों का चालान काटा। उनसे 14.500 रुपये का जुर्माना भी वसूला।
वहीं दिनेशपुर में मोटरसाइकिल पर सवार नशे में धुत रुद्रपुर निवासी तीन लोगों को पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 188 के तहत मुकदमा कायम किया है। इसके अलावा मछली विक्रेता का 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया। थानाध्यक्ष दिनेश फत्र्याल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान रविवार को नगर में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को पकड़ा। तीनों ही नशे में धुत्त थे। पकड़े गए रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप निवासी राजवीर सिंह यादव पुत्र राजेन्द्र सिंह, राजेश पुत्र परशुराम एवं शिवनगर निवासी उमेश शर्मा पुत्र राम स्वरूप का 188 के तहत मुकदमा कायम कर कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर मछली बाजार में महादेव मंडल के दुकान खोलने पर 81 पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूला।
इधर गदरपुर में पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर किया गया है। थानाध्यक्ष जसविदर ने बताया की गोविद पुत्र छेदा लाल और राजपाल पुत्र छिदा, सुंदर पुत्र रमन लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूम रहे थे। पुलिस ने उनको मौके से पकड़ लिया और विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष जसविदर ने बताया कि लॉक डाउन का उलंगन करने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।