खटीमा में अब तक 120 लोग क्वारंटाइन
ाटीमा में लॉकडाउन के दौरान पैदल घर के लिए निकले लोगों को पुलिस क्वारंटाइन वार्डो में ठहराने में जुटी है।
संवाद सहयोगी, खटीमा : लॉकडाउन में पैदल घर के लिए निकले लोगों को पुलिस क्वारंटाइन वार्डो ठहराने में जुटी है। अब तक 120 लोगों को क्वारंटाइन वार्डो में शिफ्ट किया गया है। इनमें 36 मजदूर चंपावत से पैदल रेलवे पटरी किनारे नगर में पहुंचे थे। इनमें 16 बच्चे भी शामिल है। इन सभी का मेडिकल चेकअप करने के बाद आश्रम पद्धति विद्यालय में बने क्वारंटाइन वार्ड में रखा गया है। पुलिस के क्वारंटाइन टीम प्रभारी अरविंद बहुगुणा ने बताया कि मंगलवार देर शाम को 31 लोगों को सितारगंज तथा 25 लोग पैदल चंपावत की ओर जाते मिले। सभी को जनजाति के छात्रावास में शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा 36 लोग रेलवे पटरी से उत्तर प्रदेश की ओर जाते हुए मिले। जिनमें 18 पुरुष, 8 महिलाएं व 16 बच्चे शामिल है। इन सभी का मेडिकल चेकअप करने के बाद आश्रम पद्धति स्कूल में बने क्वारंटाइन वार्ड में रखा गया है। अब तक कुल 120 लोगों को क्वारंटाइन वार्ड में रखा जा चुका है।