सीमांत में गेहूं काटने में जुटे किसान
ाटीमा में किसानों की गेहूं की फसल पककर तैयार है। ऐसे में किसान गेहूं की कटाई में लग गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 10:46 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 06:13 AM (IST)
संवाद सहयोगी, खटीमा : सीमांत में किसानों की गेहूं की फसल पककर तैयार है। ऐसे में किसान अपनी फसल को काटने में जुट गए हैं। इस दौरान वह मास्क व फिजीकल दूरी बनाए रखने का विशेष खयाल रखा जा रहा है।
बता दें कि सीमांत में इस बार बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। जिस वजह से अधिकांश गांवों में किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो चुकी है। अब कोरोना वायरस की दस्तक से उनके सामने बचे गेहूं की फसल को समेटने की चिंता सता रही है। फसल काटने के लिए मजदूर भी नहीं मिल पा रहे हैं। इस बीच चकरपुर क्षेत्र में किसान मजदूरों की मदद से फसल को काटने में जुट गए हैं। मजदूरों को मास्क पहनाकर जरूरी दूरी बनाए रखी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें