गल्ला मंडी में फूटा किसानों का गुस्सा
जागरण संवाददाता रुद्रपुर उपज का सही मूल्य नहीं मिलने पर किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: उपज का सही मूल्य नहीं मिलने पर किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कमीशन एजेंटों की मनमानी के खिलाफ धान किसानों ने मंडी में जमकर हंगामा किया। किसानों ने कमीशन एजेंट व मंडी अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। मंडी सचिव कैलाश शर्मा ने हंगामा कर रहे किसानों को समझाया। मंडी सचिव ने कहा कि 1400 रुपये की शुरुआती बोली लगाई जा रही है। जिसे 1700 तक पहुंचाया जा रहा है। धान में नमी ज्यादा होने से बोली कम की लग रही है। सुबह करीब नौ बजे हुए हंगामे से धान की खरीद प्रभावित हुई। जिससे मंडी गेट से लेकर एनएच - 74 तक लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से जाम खुलवाया। मंडी सचिव ने बताया कि शनिवार को करीब 18 हजार कुंतल धान की खरीद की गई।
.............
भुगतान को किसान परेशान
रुद्रपुर: क्रय केंद्रों पर धान की तौल में तेजी आई है। एडीसीओ मुरारी लाल वर्मा ने बताया कि शनिवार तक करीब 2800 क्विटल धान की खरीद कर ली गई है। जबकि धान बेंचने के बाद किसान भुगतान के लिए भटक रहे हैं। किसान राजपाल सिंह ने बताया कि उनका करीब 150 क्विटल धान क्रय किया गया है। लेकिन 15 दिन बाद भी अभी तक भुगतान नहीं किया जा सका है।