करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, कोहराम
संवाद सहयोगी खटीमा घर के टुल्लू पंप में काम करते समय एक युवक करंट की चपेट में आ
By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 11:49 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 06:32 AM (IST)
संवाद सहयोगी, खटीमा : घर के टुल्लू पंप में काम करते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीमा से सटे बड़ी बगुलिया गांव का 22 वर्षीय कमल मंडल पुत्र प्रफुल्ल मंडल गुरुवार को अपने घर में लगे टुल्लू पंप में काम कर रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे नागरिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें