Move to Jagran APP

भाजपा के लिए देश की अस्मिता व सुरक्षा सर्वोपरि

जागरण संवाददाता रुद्रपुर भाजपा की तरफ से चलाए जा रहे संगठन पर्व यानि सदस्यता अभियान का जिल

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 12:09 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 12:09 AM (IST)
भाजपा के लिए देश की अस्मिता व सुरक्षा सर्वोपरि
भाजपा के लिए देश की अस्मिता व सुरक्षा सर्वोपरि

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : भाजपा की तरफ से चलाए जा रहे संगठन पर्व यानि सदस्यता अभियान का जिला कार्यालय बगवाड़ा में सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश के महामंत्री राजू भंडारी ने भी शिरकत की। इस मौके पर सांसद अजय भटट ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अस्मिता व सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता। हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जुड़कर प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करना है। प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी ने कहा कि सभी कहा सबका साथ, सबका विकास के साथ सबका विश्वास हमारी परंपरा है। इसे आगे बढ़ाना है। यह तभी संभव होगा जब कार्यकर्ता मजबूत होंगे। बगवाड़ा स्थित पार्टी जिला कार्यालय इस दौरान बुद्धिजीवी वर्ग के तमाम लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सांसद अजय भटट ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक बूथ को पंचवटी बनाने का निर्णय लिया लिया गया है। जिसके तहत प्रत्येक बूथ पर पांच पौधों का रोपण किया जायेगा। उन्होने कहा वर्तमान में पर्यावरण मे हवा, पानी दूषित हो रहा है तथा पानी की निरंतर कमी हो रही है। पौधों का रोपण कर हम इस समस्या से निजात पा सकते है। भटट ने कहा कि पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अब तक पूरे देश में भाजपा के 11 करोड़ सदस्य थे। इस बार इसे बढ़ाकर 15 करोड़ किया जायेगा। इस अभियान के पूरा होने के बाद भाजपा और मजबूती से खड़ी होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए सौ सदस्य बनाना अनिवार्य होगा। जिले का लक्ष्य एक लाख 25 हजार सदस्य बनाने का है। इंसेट ------ भाजपा आम आदमी को साथ लेकर चल रही है

loksabha election banner

रुद्रपुर : मंत्री मदन कौशिक ने कह कि भाजपा लोकतंत्र पर विश्वास करने वाली पार्टी है।

आज लोग सोचते हैं कि जब केंद्र में व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। तब सदस्यता अभियान की जरूरत क्यों पड़ गई। उनका कहना था कि सदस्यता अभियान की जरूरत है,क्यों कि हम आम आदमी को साथ लेकर चलना चाहते हैं। हमारी पार्टी पूरी तरह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास करती है। बुजुर्ग भाजपा नेता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

रूद्रपुर: प्रदेश अधयक्ष एवं सांसद अजय भट्ट ने आज मंच से ही कार्यकर्ताओं को अनुशासन की सीख भी दी। जब वह मंच पर आसीन थे तभी वहां पार्टी के बुजुर्ग कार्यकर्ता डीएन मिश्र कार्यक्रम में पहुंच गये। अजय भट्ट ने अपनी सीट से उठकर डा. डी एन मिश्र के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर डा. रवि फुटेला, डा. नितेश गुप्ता, डा.अशोक गर्ग, बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिवाकर पांडेय, गुरमीत सिंह आदि सहित तमाम गणमान्य लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी। कार्यक्रम में राजेश कुमार, सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख उत्तम दत्ता, भाजपा जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, मनोज पाल, राजकुमार सीकरी, उपेन्द्र चौधरी, ललित मिगलानी, चन्द्रसेन कोली, मनोज पाल, डा. शाह खान राजशाी, योगेशवर्मा, दीप चंद्र गुप्ता, आलोक शील, संजीव गुप्ता, प्रमोद बोरा, भूपेंद्र नेगी, त्रिलोक नेगी, राजू शाहा, अजीत शाहा,गोविद बल्लभ पाठक आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.