संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत
संवाद सूत्र जसपुर ग्राम भोगपुर डैम निवासी महावीर सिंह पुत्र फूल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों म
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 12:17 AM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 06:33 AM (IST)
संवाद सूत्र, जसपुर : ग्राम भोगपुर डैम निवासी महावीर सिंह पुत्र फूल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक अनिल जोशी ने बताया मृतक का न्यायालय में केस चल रहा था। जिसमें उसे सजा होने का अंदेशा था। इसको लेकर वह परेशान था। उन्होंने उसे हार्ट अटैक होने की बात कही है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेजा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें