Move to Jagran APP

जनाक्रोश रैली में उत्तराखंड से पहुंचेंगे 10 हजार कार्यकर्ता

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 29 को दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में जनाक्रोश रैली होगी। इसमें राज्य से 10 हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 21 Apr 2018 09:35 PM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 05:15 PM (IST)
जनाक्रोश रैली में उत्तराखंड से पहुंचेंगे 10 हजार कार्यकर्ता
जनाक्रोश रैली में उत्तराखंड से पहुंचेंगे 10 हजार कार्यकर्ता

काशीपुर, उधमसि‍ंह नगर [जेएनएन]: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 29 को दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में जनाक्रोश रैली होगी। इसमें राज्य से 10 हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य है। 

loksabha election banner

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के नवचेतना भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। प्रदेशाध्यक्ष ने गैरसैंण मामले में कहा कि जब उत्तराखंड बना था, तभी उसे राजधानी बना देना चाहिए था। अब जब प्रदेश सरकार वहां बजट सत्र व शीत सत्र आयोजित कर सकती है, तो उसे राजधानी बनाने में क्या दिक्कत है। चार नए बनने वाले जिलों में काशीपुर का नाम न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बोलें-तब तो कोई मतलब निकलता है। जिस दिन नए जिले बनेंगे, उस दिन कांग्रेस भले ही कुछ न करे, लेकिन काशीपुर की जनता सरकार को नहीं छोड़ेगी। इस दौरान पूर्व पार्षद समेत 30 बसपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: सरकार के इशारे पर की गई है कार्रवाई: प्रीतम सिंह 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक धामी समेत दर्जनों कांग्रेसी गिरफ्तार व रिहा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.