यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संस्कृत भाषा हमारी जननी : एसडीएम
संवाद सहयोगी, बाजपुर : उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के तत्वावधान में राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर

संवाद सहयोगी, बाजपुर : उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के तत्वावधान में राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम पीएस राणा व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान प्रतियोगिता के वनिष्ठ वर्ग समूह गान में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज, राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, समूह नृत्य में राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज, आदर्श कन्या इंटर कालेज, संस्कृत वाद-विवाद में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज, राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की टीम क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग समूह गान में राजकीय कन्या इंटर कालेज बाजपुर, राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज, आशु भाषण में राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, बीसीएसएफ इंटर कालेज शुगर फैक्ट्री, संस्कृत वाद-विवाद में राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, संस्कृत समूह नृत्य में राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, आदर्श कन्या इंटर कालेज, श्लोकोच्चारण में राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, आदर्श कन्या इंटर कालेज ने क्रमश : पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद आदि मौजूद थे।
