पेटीएम के जरिये खाते से उड़ाए 16 हजार
संवाद सहयोगी, खटीमा : महिला के खाते से पेटीएम के जरिये दो बार में 16 हजार की रकम उ
संवाद सहयोगी, खटीमा : महिला के खाते से पेटीएम के जरिये दो बार में 16 हजार की रकम उड़ा ली गई। जानकारी होने पर महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सीमांत में साइबर ठगी का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोग ठगों का शिकार बन रहे हैं। हालांकि समय-समय पुलिस जागरूकता अभियान भी चला रही है। बावजूद इसके लोग साइबर ठगों के जाल में फंस रहे हैं। इस बीच एक और महिला को निशाना बना लिया गया। अमाऊं निवासी जानकी भंडारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका स्टेट बैंक की शाखा में बचत खाता है। 18 व 19 अगस्त को दो किश्तों में आठ-आठ हजार की रकम पेटीएम के जरिये उनके खाते से निकाल ली गई। उनके मोबाइल फोन पर इस बाबत कोई संदेश भी नहीं आया। किसी काम से बैंक जाने पर उन्होंने बैलेंस चेक किया तो उन्हें रकम निकालने जाने की जानकारी हुई। इस संबंध में जानकारी करने पर बैंक की ओर से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। महिला ने पेटीएम से रकम निकालने वालों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।