15.32 लाख के तीन बकायादारों को बनाया बंदी
संस, खटीमा : राजस्व की बकाया वसूली को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। उनकी धरपकड़ के
संस, खटीमा : राजस्व की बकाया वसूली को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। उनकी धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें 15.32 लाख से अधिक के तीन बकायादारों को बंदी बना लिया।
राजस्व वसूली के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभाग गंभीर हो गया है। हालांकि पिछले वर्ष बैंक की आरसी जारी होने के बाद एक काश्तकार ने खुदकुशी कर ली थी। जिसके बाद वसूली अभियान कुछ धीमा पड़ गया। इस बीच विभाग ने फिर से वसूली को लेकर अभियान चलाया है। इस दौरान टीम ने कंचनुपरी के 6.83 लाख के बकायादार अंतराम, हल्दी फार्म के 4.57 लाख के बकायादार बलविंदर सिंह एवं भगचुरी गांव के 3.92 लाख के बकायादार सुखविंदर को बंदी बना लिया। इन पर अलग-अलग बैंकों का बकाया चल रहा था। तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट ने बताया कि राजस्व वसूली का अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।