13वीं ओपन व अंडर 19 शतरंज प्रतियोगिता का आगाज
जासं, किच्छा : 13वीं ओपन व अंडर 19 शतरंज प्रतियोगिता के आगाज को खिलाड़ियों के दांव पेच ने
जासं, किच्छा : 13वीं ओपन व अंडर 19 शतरंज प्रतियोगिता के आगाज को खिलाड़ियों के दांव पेच ने यादगार बना दिया। शतरंज की बिसात पर खिलाड़यिों ने अपने हाथी घोड़े दौड़ते हुए जंग की शुरुआत की। प्रतियोगिता में 38 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है।
स्थानीय होटल में उत्तराचंल शतरंज संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़यिों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे राउंड के बाद बालिका वर्ग में आयुषी कांडपाल व कशिश ¨सह, ओपन महिला वर्ग में मोरिवी ¨सह व श्रेया नेगी एक एक अंक की बराबरी पर थे। अंडर 19 बालक वर्ग में दूसरे राउंड में हिमांशु व विजय ने ड्रा खेल कर डेढ़-डेढ़ प्वाइंट हासिल किए। प्रखर कोठारी ने अथर्व व ध्रुव ने दिव्यांश को हरा कर डेढ़ अंक हासिल किए। प्रियांशु ने कुषान को हराकर एक अंक हासिल किया। इससे पूर्व होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बंसल ने शतरंज की बिसात पर चाल खेल कर प्रतियोगिता का आगाज किया। प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा। इस दौरान शतरंज संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरज ¨सह रघुवंशी, महासचिव राजीव चौधरी, आर्बीटर मृत्युंजय ¨सह, ईश्वरी दत्त तिवारी, अमित गंगवार, शेर ¨सह बिष्ट, अरमान ¨सह, आदित्य कुशवाहा आदि मौजूद थे।