Move to Jagran APP

122 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

काशीपुर में पुलिस ने चेकिग के दौरान पिकअप से 122 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 06:33 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 06:33 PM (IST)
122 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
122 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, काशीपुर : पुलिस ने चेकिग के दौरान पिकअप से 122 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया।

loksabha election banner

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ जनपद में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट व सीओ अक्षय प्रहलाद के निर्देशन में आइटीआइ थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने टीम के साथ चेकिग के दौरान पिकअप संख्या यूके 06सीबी-1128 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से अट्रेक्शन, जेक-एन-जिल, नोटी बॉय, रॉयल स्टेग की बोतल, अद्धे व क्वाटर समेत 122 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह शराब ट्राजिट कैम्प रुद्रपुर ले जा रहे थे। आरोपितों ने अपना नाम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर ग्राम धक्काचत निवासी सुखदेव उर्फ देव पुत्र राम आसरे व ऊधम सिंह नगर थाना ट्रांजिट कैंप के ठाकुर नगर निवासी मिथुन मण्डल पुत्र अरूण मण्डल बताया। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस टीम में सीओ अक्षय प्रहलाद, आइटीआइ थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी, उपनिरीक्षक कपिल काम्बोज, मनोज सिंह देव, कांस्टेबल अशोक बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, हरिकिशन, मुमताल आलम शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.