तौला गया 12 हजार क्विंटल धान
खटीमा में कृषि उत्पादन मंडी समिति में कच्चा आढ़ती धान तौल केंद्र पर जमकर खरीदारी हुई।
संवाद सहयोगी, खटीमा : कृषि उत्पादन मंडी समिति में कच्चा आढ़ती धान तौल केंद्र पर जमकर खरीददारी हुई। 150 ट्रालियों का करीब 12 हजार क्विंटल धान क्रय किया गया। इसके चलते खासी चहल-पहल रही।
बतादें कि दो दिनों से किसानों पूर्व में हुई सहमति के आधार पर धान क्रय करने की मांग पर अड़े थे। मंगलवार को डिप्टी आरएमओ वेदप्रकाश धूलिया ने भी मंडी पहुंचकर किसानों व मिलर्स से वार्ता की थी। आक्रोशित किसानों ने खरीद ना होने पर मंडी में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। किसानों के उग्र रूप को देख मंडी प्रशासन को झु़कना पड़ा। पूर्व में किसानों व मिलर्स के बीच बनी सहमति के आधार पर तौल शुरू हुई। बुधवार को भी मंडी में बड़ी संख्या में किसान धान की ट्रालियां लेकर पहुंचे। मंडी सचिव विनोद पलडि़या ने बताया कि बुधवार को करीब 150 ट्रालियों में लदे 12 हजार कुंतल धान को क्रय किया गया है।
...........
36 घंटे ट्रालियां खड़ी रहने से बढ़ गई नमी
भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष गुरुसेवक सिंह ने कहा कि खरीद नहीं होने से 36 घंटे तक मंडी में किसानों की ट्रालियां फसल से लदी खड़ी रही। जिसकी वजह से करीब 10 ट्रालियों में नमी बढ़ गई, जिसके चलते किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल सका। इसके बाद मिलर्स से वार्ता कर धान क्रय करा दिया गया है।