Move to Jagran APP

महिला की मदद को बढ़ाए हाथ

चंबा: आवास और शौचालय की समस्या से जूझ रही बताणखेत गांव की महिला प्रेमा देवी की मदद के लिए सामाजिक स

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Oct 2018 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 07 Oct 2018 05:50 PM (IST)
महिला की मदद  को बढ़ाए हाथ
महिला की मदद को बढ़ाए हाथ

चंबा: आवास और शौचालय की समस्या से जूझ रही बताणखेत गांव की महिला प्रेमा देवी की मदद के लिए सामाजिक संगठन आगे आए हैं। दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद सामाजिक संगठनों ने गांव पहुंच कर महिला की पारिवारिक स्थिति जानी और फिर महिला की मद्द करने का निर्णय लिया।

loksabha election banner

ब्लॉक चंबा के बताणखेत गांव की महिला की मद्द करने के लिए गजा का वनमाली आश्रम और प्रगतिशील जन विकास संगठन आगे आए हैं। एक अक्टूबर को गरीब महिला प्रेमा देवी को लेकर दैनिक जागरण ने आवास व शौचालय सुविधा से वंचित शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद उक्त दोनों सामाजिक संगठनों के लोग बीते रोज बताणखेत गांव पहुंचे और वहां प्रेमा देवी की पारिवारिक स्थिति जानी। प्रगतिशील जन विकास संगठन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल, वनमाली आश्रम से जुड़े राजवीर चौहान ने बताया कि प्रेमा देवी की स्थिति वास्तव में दयनीय है और उसकी मद्द की जाएगी। (संस)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.