संगम में स्नान और पूजा पाठ के बाद वृद्धा ने लगाई गंगा में छलांग
देवप्रयाग संगम में पूजा पाठ के बाद एक वृद्धा ने गंगा में छलांग लगा दी। उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। साथ ही महिला की पहचान भी नहीं हो सकी।
टिहरी, [जेएनएन]: देवप्रयाग संगम में पूजा पाठ के बाद एक वृद्धा ने गंगा में छलांग लगा दी। उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। साथ ही महिला की पहचान भी नहीं हो सकी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे 65 वर्षीय एक वृद्धा मैले व फटे कपड़े पहने संगम पर आई थी।
संगम पर स्नान के बाद उसने कपड़े पहनकर पूजा पाठ किया। फिर वृद्धा दोबारा गंगा की ओर लगी रेलिंग की ओर गई। अचानक उसने रेलिंग को पार कर गंगा की उफनती धारा में छलांग लगा दी।
जब तक कोई कुछ समझ पाता वृद्धा गंगा की तेज धारा में समा गई। पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। जल पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: युवती ने लगार्इ गंगनहर में छलांग, छोड़ा दर्दभरा सुसाइड नोट
यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग में व्यापारी को कार से रौंदने वाले जेई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
यह भी पढ़ें: कमरे में लटका मिला नवविवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप