महिलाओं को चलाई कल्याणकारी योजनाएं
नई टिहरी: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश संयोजक नीरू देवी ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के हित में कई कल्
नई टिहरी: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश संयोजक नीरू देवी ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है।
पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश संयोजक नीरू देवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। वहीं उज्ज्वला योजना से देश की नौ करोड़ महिलाओं को लाभ मिला है। प्रदेश संयोजक ने कहा कि महिलाएं टोली बनाकर गांव-गांव जाएं और महिलाओं को योजनाओं के बारे में जानकारी दें साथ ही भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान के लिए महिलाओं को प्रेरित करें। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय नेगी, विनोद रतूड़ी, रविद्र सेमवाल, बेबी असवाल, रेखा राणा, मीना सेमवाल, विजय कठैत, आदि मौजूद थे।