Move to Jagran APP

इस सिनेमा हॉल में कुल्हड़ में चाय की चुस्कियां लेंगे दर्शक, जानिए

टिहरी जिला प्रशासन ने मील ऑन व्हील योजना शुरू की है। कुछ महिला स्वयं सहायता समूह अब बौराड़ी सिनेमा हॉल में कैफे का संचालन भी करेंगे। इसमें दर्शक कुल्हड़ में चाय की चुस्कियां लेंगे।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 01:30 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 08:16 PM (IST)
इस सिनेमा हॉल में कुल्हड़ में चाय की चुस्कियां लेंगे दर्शक, जानिए
इस सिनेमा हॉल में कुल्हड़ में चाय की चुस्कियां लेंगे दर्शक, जानिए

नई टिहरी, अनुराग उनियाल। महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी संवारने के लिए टिहरी जिला प्रशासन ने 'मील ऑन व्हील' योजना शुरू की है। योजना के तहत पहाड़ के पारंपरिक व्यंजनों को बेचने के लिए ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों को वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए समूह के चयन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, कुछ महिला स्वयं सहायता समूह अब बौराड़ी सिनेमा हॉल में कैफे का संचालन भी करेंगे। कैफे की खासियत यह है कि इसमें महिलाएं कुल्हड़ में चाय उपलब्ध कराने के साथ-साथ पहाड़ी व्यंजन भी दर्शकों को उपलब्ध कराएंगी। 

loksabha election banner

मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाईं की पहल पर जिले में मील ऑन व्हील योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत किसी भी एक महिला समूह को प्रशासन की ओर से वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें महिलाएं पहाड़ी व्यंजन- मसलन कोदे (मंडुवे) की रोटी, झंगोरे की खीर, चौलाई के लड्डू, कंडाली का साग, काफली समेत अन्य खाद्य पदार्थ बेच सकेंगी। साथ ही वह लोगों को बाजार दर पर कच्चा माल भी उपलब्ध कराएंगी। 

सीडीओ भटगाईं ने बताया कि इसके लिए इन दिनों महिला समूह की तलाश की जा रही है। वहीं फरवरी के पहले सप्ताह से बौराड़ी सिनेमा हॉल में भी महिला स्वयं सहायता समूह एक कैफे का संचालन करेगा। इसमें फिल्म देखने आने वाले लोगों को पहाड़ के पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। खास बात यह कि व्यंजन मालू के पत्ते से बनी पत्तलों में परोसे जाएंगे। इसके अलावा लोगों को मिट्टी के कुल्हड़ों में चाय उपलब्ध कराने की भी तैयारी है।

यह भी पढ़ें: ग्रामीण ऐसे कमा सकेंगे लाखों, मछली पालन के लिए दी जा रही है सब्सिडी

यह भी पढ़ें: भारत पर्व में बिखरी उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों की महक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.