Uttarakhand Accident : टिहरी में खाई में गिरी कार, रिटायर एसबीआइ असिस्टेंट मैनेजर की मौत
Uttarakhand Accident टिहरी में एक स्विफ्ट वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें रिटायर एसबीआइ असिस्टेंट मैनेजर सवार थे। टीम द्वारा व्यक्ति का शव 150 मीटर गहरी खाई से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक का नाम शरद कुमार शर्मा है।
टीम जागरण, टिहरी : Uttarakhand Accident : टिहरी में एक स्विफ्ट वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें रिटायर एसबीआइ असिस्टेंट मैनेजर सवार थे। हादसे में उनकी मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक उक्त हादसा एनएच-58 कोडियाला के पास हुआ।
व्यक्ति का शव 150 मीटर गहरी खाई से बरामद
एसडीआरएफ टीम ब्यासी से मुख्य आरक्षी प्रेम बिष्ट द्वारा बताया गया कि एक स्विफ्ट वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें एक व्यक्ति सवार था।
टीम द्वारा व्यक्ति का शव 150 मीटर गहरी खाई से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक का नाम शरद कुमार शर्मा पुत्र स्व शिव चरण शर्मा निवासी बंजारावाला, देहरादून है। वह देवप्रयाग से देहरादून आ रहे थे।
वाहन दुर्घटना में ग्राम प्रधान घायल
कोटद्वार में प्रखंड रिखणीखाल के अंतर्गत देवियोंखाल के निकट वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वाहन दुर्घटना में ग्राम बूंगा के ग्राम प्रधान अनिल भारद्वाज उर्फ अन्नू घायल हो गए हैं। घायल को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में भर्ती करवाया गया है।
ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए
चपडेत के पूर्व ग्राम प्रधान चंद्रपाल सिंह रावत ने बताया कि ग्राम सभा बूंगा के ग्राम प्रधान अनिल भारद्वाज विगत रात्रि को देवियोंखाल सवारी छोड़कर वापस घर लौट रहे थे, तभी अचानक उनका वाहन जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए।
जंगल में गंभीर हालत में रातभर कहराते रहे ग्राम प्रधान
जंगल में गंभीर हालत में ग्राम प्रधान रातभर कहराते रहे, लेकिन उनकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। सुबह जब बच्चे स्कूल जा रहे थे, तो उन्होंने कहराने की आवाज सुनी।
दुर्घटना की सूचना बच्चों ने गांव वालों को दी
बच्चों ने दुर्घटना की सूचना गांव वालों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से घायल ग्राम प्रधान को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में भर्ती करवाया गया है।