विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के टिहरी में भीषण हादसा: खाई में वाहन गिरने से 8 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार के बाद लौट रहे थे गांव

Published: Thu, 23 Apr 2026 04:00 PM (IST)

उत्तराखंड के टिहरी में चंबा-कोटी कालोनी मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया। इस भीषण हादसे में आठ ...और पढ़ें

थाना चंबा क्षेत्र के चंबा-कोटी कालोनी मार्ग पर खाई  गिरा वाहन। वहीं, हादसे में घायल को अस्पताल ले जाते रेस्क्यू टीम।

 थाना चंबा क्षेत्र के चंबा-कोटी कालोनी मार्ग पर खाई गिरा वाहन। वहीं, हादसे में घायल को अस्पताल ले जाते रेस्क्यू टीम।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, चंबा (टिहरी)। थाना चंबा क्षेत्र के चंबा-कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर नैल गांव के पास एक मैक्स कैम्पर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

इस हादसे में वाहन सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें 108 सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया।

हादसे का कारण प्रथम दृष्टया तेज गति और चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। वाहन में सवार लोग ऋषिकेश से एक ग्रामीण के पिता की अंत्येष्टि के बाद घनसाली लौट रहे थे।

Tehri Rescue Operation

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

गुरुवार को चंबा-कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद स्थनीय लोगों ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सूचना पर टिहरी जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, एसएसपी श्वेता चौबे, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह मौके पर पहुंचे और रेसक्यू कार्य की निगरानी की।

चंबा थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि दोपहर लगभग ढाई बजे चंबा-कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर वाहन गिरने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

Accident Tehri

बताया कि वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था, जो नैल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार दस लोग में से आठ की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि यह लोग ग्राम चकरेड़ा घनसाली निवासी प्रेमलाल के पिता संपत लाल का अंतिम संस्कार करके ऋषिकेश से घनसाली लौट रहे थे।

दोपहर में आगराखाल में कुछ देर रूकने के बाद चंबा की तरफ जा रहे थे कि चंबा-कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर नैल गांव के पास हादसा हो गया। बताया कि हादसे का कारण प्रथम दृष्टतया तेज गति और चालक को नींद की झपकी आना प्रतीत हो रहा है।

Injured Man in Accident

हादसे में वाहन सड़क के किनारे लगे सीमेंट के पैराफिट को तोड़ता हुआ खाई में गिरा है। जिससे स्पष्ट है कि वाहन की गति काफी अधिक रही है।

सभी मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों का जिला अस्पताल बौराड़ी में उपचार किया जा रहा है।

मृतकों की सूची

  • विजय लाल (36) पुत्र भुर्खिलिया ग्राम ठेला घनसाली,
  • प्रेमलाल (37) पुत्र संपत लाल निवासी ग्राम चकरेड़ा घनसाली
  • महावीर लाल (60) पुत्र विशु लाल निवासी ग्राम चकरेडा घनसाली,
  • सेहत लाल (65) पुत्र गोपालू ग्राम चकरेडा घनसाली,
  • चालक शिव सिंह (35) पुत्र पुष्कर सिंह निवासी ग्राम होल्टा घनसाली,
  • आशा लाल (40) पुत्र आषाढू निवासी ग्राम ठेला घनसाली,
  • लक्ष्मण (33) पुत्र मुर्खिलिया निवासी चांजी
  • राहुल (24) पुत्र हरीश लाल, घनसाली

हादसे में घायल

  • उत्तम (30) पुत्र पुस्सू निवासी ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़
  • अंकित (18) पुत्र आशा लाल निवासी ग्राम ठेला घनसाली

राज्यपाल, सीएम व मंत्री ने व्यक्त की संवेदना

हादसे के सूचना मिलते ही प्रदेशभर में शोक संवेदनाओं को दौर शुरू हो गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने हादसे को लेकर गहरा दुख जताते हुए मृतकों और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए है कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए।

पिछले वर्ष भी इसी स्थान पर हुआ था हादसा

पिछले वर्ष में भी इसी स्थान पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। जिसमें चंबा के व्यापारी अजय रावत की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने यहां पर पैराफिट लगाए थे।

लेकिन दुर्घटनाग्रस्त वाहन पहले पैराफिट से टकराया। टक्कर से पैराफिट उखड़ कर आगे खिसक गया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। 

यह भी पढ़ें- मोगा-लुधियाना हाईवे पर सड़क हादसा, ट्रक और बाइक के बीच भीषण टक्कर; पति-पत्नी की मौत और पांच साल का मासूम घायल

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से पांच की मौत; 22 घायलों में कई की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें- उरई में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में भीषण हादसा, चित्रकूट से गाजियाबाद जा रहे दो फुफेरे भाइयों को वाहन ने मारी टक्कर, मौत