विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के टिहरी में बीच सड़क पर अठखेलियां करते दिखे दो गुलदार, राहगीरों में मचा हड़कंप

Published: Tue, 28 Apr 2026 07:36 PM (IST)

नई टिहरी-जाख मोटर मार्ग पर जसपुर गांव के पास मंगलवार सुबह दो गुलदार सड़क पर अठखेलियां करते दिखे, जिससे वाहनों का आवागमन रुक गया और लोगों में दहशत फैल गई।

HighLights

  1. नई टिहरी-जाख मार्ग पर दो गुलदार सड़क पर अठखेलियां करते दिखे

  2. गुलदारों के कारण वाहनों का आवागमन रुका, लोगों में दहशत फैली

  3. शिक्षकों ने वन विभाग से नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की

जागरण संवाददाता, नई टिहरी। नई टिहरी-जाख मोटर मार्ग पर जसपुर गांव के समीप मंगलवार सुबह उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब सड़क के बीचों-बीच दो गुलदार आपस में अठखेलियां और मस्ती करते नजर आए।

कुछ शिक्षकों ने मोबाइल से गुलदारों की तस्वीरें भी कैद करली। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

यह नजारा उस समय देखने को मिला जब नई टिहरी से तिवाड़गांव-डोबरा सहित विभिन्न स्कूलों के लिए शिक्षक रोज की तरह सुबह करीब सात बजे टैक्सी वाहन से जा रहे थे।

अचानक सड़क पर दो गुलदारों को एक साथ देख वाहनों में बैठे शिक्षक और अन्य सवारियां सहम गए।

बीच सड़क पर पसरे गुलदारों को देख वाहन चालकों को वाहनों को रोकना पड़ा। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।

हालांकि कुछ देर बाद दोनों गुलदार स्वयं सड़क से नीचे खाई की ओर चले गए। इस दौरान कुछ शिक्षकों ने मोबाइल से गुलदारों की तस्वीरें भी कैद करली।

यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। जिसमें तरह-तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। शिक्षकों का कहना है कि एक साथ दो गुलदार दिखना बेहद चिंताजनक है, खासकर उन लोगों के लिए जो दोपहिया वाहनों से स्कूल या अपने कार्यस्थल को जाते हैं।

उन्होंने आशंका जताई कि गुलदार कभी भी झपट्टा मार सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। शिक्षकों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना न बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- VIDEO: खूंखार मगरमच्छ ने किया हिरण पर अटैक, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो कैमरे में हुआ कैद

यह भी पढ़ें- नैनीताल के मोरा गांव में पिंजरे में फंसा गुलदार, आदमखोर होने की होगी जांच