कार खाई मे गिरी, दो की मौत
संवाद सहयोगी, चंबा : गजा के समीप कठूड़-नैचोली मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। जिसमें सवार दो लोग
संवाद सहयोगी, चंबा : गजा के समीप कठूड़-नैचोली मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। शवों का पंचनामा भरने के बाद शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया गया है। बताया गया कि ये लोग एक शादी समारोह से होकर लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गजा के नजदीकी क्षेत्र कठूड़-नैचोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार रातकरीब दो बजे कार यूके 07-एपी-4001 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब तीन सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें प्रखंड चंबा का वाहन चालक संजय लाल पुत्र कुंदनलाल, उम्र 24 वर्ष निवासी खोपड़ीधार फैगूल, शीशपाल पुत्र राजू, उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम टिंगरी धारअकरिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य सुनील पुत्र सुदामा, उम्र 30 वर्ष ग्राम रामपुर-भंडारगांव प्रखंड नरेन्द्रनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गजा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उपचार के लिए ऋषिकेश ले गये। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को इसकी सूचना दी उसके बाद करीब ढाई बजे राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शवों को खाई से निकाला। राजस्व उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि जो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई उसमें सवार लोग रात को शादी से लौटकर नैचोली-नोल्टा गांव जा रहे थे।