शौचालय का मलमूत्र बना परेशानी का सबब
चंबा : ब्लॉक रोड स्थित जल निगम कॉलोनी के शौचालय का पिट भरने से उसका मलमूत्र नालियों व मकानों की ओर ब
चंबा : ब्लॉक रोड स्थित जल निगम कॉलोनी के शौचालय का पिट भरने से उसका मलमूत्र नालियों व मकानों की ओर बह रहा है। इससे कॉलोनी के नीचे रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक रोड स्थित जल निगम कॉलोनी के शौचालय का पिट भरने से अब मलमूत्र बाहर खुले में बहने लगा है। पिट लीकेज होने से आसपास रह रहे लोगों को परेशानी हो रही है। नगरवासी भरत ¨सह नेगी का कहना है कि कॉलोनी के शौचालय का पिट भरने से अब मलमूत्र मकानों की ओर बहने लगा है, जिससे दुर्गंध आ रही है। विभाग का ध्यान इस ओर नहीं है। लोगों ने इसमें सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बारे में जल निगम के अधिशासी अभियंता आलोक कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है, यदि ऐसा है तो इसे नगर पालिका के सहयोग से ठीक किया जाएगा। (संस)