माल्यार्पण कर अमर बलिदानियों को किया नमन
भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के तहत कांग्रेस ने सत्यों से पुजार गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली।
माल्यार्पण कर अमर बलिदानियों को किया नमन
नई टिहरी : भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के तहत कांग्रेस ने सत्यों से पुजार गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में स्कूल बच्चे भी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बलिदानी नागेंद्र सकलानी राजकीय इंटर कालेज में स्थित बलिदानी स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित की। यात्रा का समापन पुजार गांव में अमर शहीद नागेंद्र सक्लानी एवं वृक्ष मानव स्व़ विश्वेसर दत्त सकलानी के निवास पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर अमर बलिदानियों को नमन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सभी को ऐसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि यहां की वीर धरती क्रांतिकारियों की धरती रही है जिसने वीर सपूतों को जन्म दिया। जिनके बलिदान की वजह से हमें आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव विश्वेसर दत्त सकलानी का जीवन प्रेरणादायक रहा है। इस मौके पर विजेंद्र बिष्ट, सोबन सिंह मनवाल, ताज नारायण, उनियाल दयाल सिंह नेगी, बलवंत सिंह नेगी, कुंदन सिंह राणा, विक्रम सिंह पंवार, प्रीतम सिंह पंवार, लक्ष्मी प्रसाद उनियाल, भगवान सिंह पंवार मोहन सिंह, जगवीर आदि मौजूद थे।