निकाय चुनाव पैकेज,,, कांग्रेस ने बागी थलवाल को मनाया
जागरण संवाददाता, नई टिहरी: कांग्रेस ने नई टिहरी पालिका सीट पर बागी बनी पूर्व प्रमुख विजयलक्ष्मी थलवा
जागरण संवाददाता, नई टिहरी: कांग्रेस ने नई टिहरी पालिका सीट पर बागी बनी पूर्व प्रमुख विजयलक्ष्मी थलवाल को आखिरकार मना ही लिया और शनिवार को उन्होंने नाम वापस लेकर कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सजवाण को समर्थन देने का ऐलान किया। वहीं चंबा में भाजपा ने भी बागी शोभनी धनोला को मनाने में सफलता हासिल कर ली। शनिवार को धनोला ने भी नाम वापस लेकर भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का एलान किया। जिले की दस नगरपालिका व नगर पंचायत निकाय चुनाव के नामवापसी के दिन अध्यक्ष पद पर दस प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं जबकि वार्ड सदस्य पर 25 ने नाम वापस लिए। अब टिहरी जिले में अध्यक्ष पद पर 61 प्रत्याशी और सभासद पर 195 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
शनिवार को नाम वापसी के दिन नई टिहरी नगरपालिका के लिए अध्यक्ष पद की प्रत्याशी निर्दलीय विजयलक्ष्मी थलवाल ने अपना नाम वापस ले लिया है। शाम को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में नई टिहरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सजवाण ने कहा कि पूर्व प्रमुख विजय लक्ष्मी थलवाल वरिष्ठ नेत्री हैं और उनके साथ आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। अब नई टिहरी सीट पर आठ प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। वहीं नगरपालिका चंबा अध्यक्ष पद पर भाजपा की बागी निर्दलीय सोबनी धनोला ने नाम वापस लिया है। नगर पालिका नरेंद्र नगर से अध्यक्ष पद पर र¨वद्र निर्दलीय र¨वद्र सकलानी व राजपाल पुंडीर ने अपना नामांकन वापस लिया। मुनिकी रेती नगरपालिका से निर्दलीय दिनेश भट्ट व प्रदीप ¨सह ने नाम वापस लिया। वहीं नगर पंचायत चमियाला से अध्यक्ष पद पर निर्दलीय मुन्नी देवी व लंबगांव नगर पंचायत से गंगा देवी ने अपना नाम वापस लिया। घनसाली नगर पंचायत से निर्दलीय खुशाल ¨सह रावत और सुरेंद्र बडोनी ने नाम वापस लिए हैं, जबकि नगरपालिका देवप्रयाग व कीर्तिनगर से कोई भी नाम वापस नहीं हुए हैं। इसके अलावा सभी नगरपालिका व नगर पंचायतों से 25 सदस्यों ने अपना नाम वापस लिया है।