विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडर्न स्कालर्स अकेडमी रहा प्रथम
संवाद सहयोगी, चंबा: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज उनियालसारी चम्बा में संस्कृति मंत्रालय द्वारा वि
संवाद सहयोगी, चंबा: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज उनियालसारी चम्बा में संस्कृति मंत्रालय द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने अपने मॉडल प्रस्तुत कर वैज्ञानिक सोच एवं शोध को प्रस्तुत किया।
शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के सहयोग से विज्ञान प्रदर्शन आयोजित की गई। इसमें वैज्ञानिक सोच का विकास विषय पर माडर्न स्कालर्स अकेडमी के छात्रों द्वारा प्रस्तुत माडल प्रथम, चिल्डन अकेडमी के छात्रों का द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों का माडल तृतीय स्थान पर रहा। शिक्षक सुरेन्द्र कुमार, महेश उनियाल और अभिषेक माहेश्वरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इससे पूर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य इन्द्रपाल ¨सह परमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है और उसी के अनुसार अपनी सोच को भी विकसित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रयोग करके सिद्ध करता है और सिखाता है इससे छात्र सीखते हैं। इसलिए छात्रों को इसमें अधिक से अधिक भागीदारी करनी चाहिए और नई सोच के साथ प्रोजेक्ट तैयार करने चाहिए। शिक्षकों और निर्णायकों ने एक-एक करके सभी स्कूलों के छात्रों के माडल का अवलोकन किया और छात्रों से सवाल कर जानकारी ली। इस मौके पर जयपाल ¨सह रावत, विजय प्रकाश उनियाल, रविन्द्र ¨सह नेगी, रविन्द्र राणा, सुरजीत ¨सह पुण्डीर, अनिल भट्ट, महावीर ¨सह नेगी, प्रीति परमार, सर्वेश्वरी, बिजेन्द्र भण्डारी, गीता बिष्ट, लक्ष्मण बुटोला, सोहनलाल आदि मौजूद थे।