विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टिहरी में सड़क हादसा: देवप्रयाग के पास खाई में गिरी कार, 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत

Published: Sat, 18 Jul 2026 09:13 PM (IST)

टिहरी के देवप्रयाग में हिंडोलाखाल-दुरोगी मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई, जिसमें 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. देवप्रयाग में हिंडोलाखाल-दुरोगी मार्ग पर कार खाई में गिरी

  2. हादसे में 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दुखद मौत, चार घायल

  3. ग्रामीणों ने तत्परता से बचाव कर घायलों को एम्स भेजा

संवाद सूत्र, देवप्रयाग (टिहरी)। हिंडोलाखाल-दुरोगी मोटर मार्ग पर छाम बैंड के पास शनिवार दोपहर को एक कार खाई में गिर गई।

इसमें एक महिला की मौत और चार लोग घायल हो गए। बताया गया कि एक परिवार को हिंडोलाखाल से दुरोगी गांव ले जा रही यह कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर दुरोगी के ग्राम प्रधान जगत सिंह, सुनील चौहान, बबलू प्रधान, विनय सिंह और रणवीर सिंह समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों घायलों को खाई से बाहर निकाला और अपने स्तर से हिंडोलाखाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें श्रीनगर रेफर करने का निर्णय लिया।

इसी दौरान मौके पर मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद सजवाण ने तत्परता दिखाते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. चंदन मिश्रा से फोन पर वार्ता की, जिसके बाद प्रशासनिक समन्वय से घायलों को बेहतर इलाज के लिए सीधे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

अस्पताल पहुंचने पर गंभीर रूप से घायल 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामी देवी पत्नी हरि सिंह ने दम तोड़ दिया।

कार सवार अन्य घायलों में दुरोगी निवासी 95 वर्षीय हरि सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, 84 वर्षीय दर्शनी देवी पत्नी गुंदर सिंह, 60 वर्षीय नेत्र सिंह पुत्र हरि सिंह और 22 वर्षीय अनीता देवी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- लखीसराय में टला बड़ा रेल हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई जनसेवा एक्सप्रेस, इंजन की हेडलाइट और कांच टूटा

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के दौरान उधमपुर में बड़ा हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी श्रद्धालुओं की कार; 6 घायल