एक साल में केंद्र ने लिए ऐतिहासिक फैसले: रेखा आर्य
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
संवाद सहयोगी, नई टिहरी : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने केंद्र सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां गिनाई। कहा कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने को प्रधानमंत्री ने समय पर लॉकडाउन किया जिस कारण संक्रमण तीसरे स्टेज में नहीं पहुंचा पाया।
शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि एक साल के अंदर केंद्र सरकार ने कश्मीर में धारा 370 समाप्त कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है और यहां पर शांति व्यवस्था कायम हुई है। इसके अलावा तीन तलाक कानून बनाया गया है जो मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक से परेशान थी इस कानून से उन्हें न्याय मिला है। इसके अलावा सीएए आदि कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
इस अवसर पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, पूर्व अध्यक्ष विनोद सुयाल, गोविद रावत, रविद्र सेमवाल, परमवीर पंवार, बेबी असवाल, प्रमुख सुनीता देवी आदि मौजूद थे।