विकास विरोधी नीतियों के खिलाफ करेंगे आंदोलन
संवाद सूत्र, देवप्रयाग : जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग पूर्व काबीना मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथान
संवाद सूत्र, देवप्रयाग : जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग पूर्व काबीना मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी की अगुआई में प्रदेश सरकार की विकास विरोधी नीतियों के खिलाफ मार्च में सड़कों पर उतरकर डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन शुरू करेगी। ब्लॉक मुख्यालय ¨हडोलाखाल में आयोजित कांग्रेस की बैठक में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुंदन ¨सह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला व ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। पूर्व काबीना मंत्री नैथानी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आगामी मार्च में अपने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। लेकिन सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में जनता त्रस्त है। पूर्ववर्ती कांगेस सरकार के समय शुरू हुए कार्यों का दोबारा शिलान्यास किया जा रहा है। जिसमें पौड़ीखाल क्षेत्र में स्थापित हो रही प्रदेश की एनसीसी अकादमी भी शामिल है। पूर्व मंत्री नैथानी ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने यदि इस अकादमी को हटाने का प्रयास किया तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग में निर्माणाधीन राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान को भी केंद्र सरकार पूरा बजट मुहैया नहीं करवा रही है। जबकि कुंभ क्षेत्र में शामिल देवप्रयाग तीर्थ के लिए आगामी कुंभ मेले के मद्देनजर कोई प्रस्ताव नहीं किया गया। सरकार के खिलाफ देवप्रयाग क्षेत्र से मुहिम शुरू की जाएगी। जिसमें प्रत्येक गांव में भ्रमण कर जनता की समस्याएं पूछेंगे। क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए तहसील मुख्यालय पर घेरा डालो डेरा डालो अभियान की शरुआत की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी मकान ¨सह चौहान, रामेश्वर बडोनी, कमल ¨सह भंडारी, नंदन टोडरिया, यशपाल चौहान, कौंसा भट्ट, रजनीश तिवाड़ी, दीपक रतूड़ी, विनोद टोडरिया, शशिप्रकाश भट्ट आदि मौजूद थे।