बाल वैज्ञानिक निकले भ्रमण पर, कई जानकारियां जुटाई
संवाद सहयोगी, चंबा: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादशाहीथौल के बाल वैज्ञानिकों ने चंबा के ि
संवाद सहयोगी, चंबा: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादशाहीथौल के बाल वैज्ञानिकों ने चंबा के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर उपयोगी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता व धरती में हरियाली लाने के लिए लोगों को जागरूक करने की पहल भी की।
शनिवार को बाल वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2018 के मुख्य विषय स्वस्थ, हरित एवं स्वस्थ राष्ट्र हेतु विज्ञान तकनीकी के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं खंड विकास कार्यालय, विभिन्न विद्यालय और सौंदकोटी गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और विकासखंड से विकास योजनाओं के संचालन की जानकारी प्राप्त की। उन्हें अस्पताल के डॉक्टर और विकासखंड के बीडीओ द्वारा जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा सौंदकोटी गांव में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल और खान-पान को लेकर उपयोगी जानकारी जुटाई। इसके अलावा उन्होंने होटलों का भ्रमण कर प्रबंधन के गुर जाने। मार्गदर्शक शिक्षक मनोज बहुगुणा के नेतृत्व में बाल वैज्ञानिक अंकेश डबराल, सूरज ¨सह चौहान आदि ने अपने विषय के लिए जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लोगों से कई तरह के सवाल कर जानकारी ली।