प्रधानाचार्य ने छात्राओं से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतापनगर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने पर बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नई टिहरी, [जेएनएन]: प्रतापनगर तहसील क्षेत्र के एक सरकारी इंटर कालेज में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी प्रधानाचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जिला न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
17 नवंबर को इंटर कालेज के प्रधानाचार्य केशव नारायण के खिलाफ कालेज में अध्ययनरत कुछ छात्राओं ने छेड़खानी और अभद्रता का आरोप लगाया था। इसे लेकर अभिभावकों ने 18 नवंबर को आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ थाना लंबगांव में तहरीर दी थी।
पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ पोक्सो अधिनियम और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। तब से आरोपी फरार था। पुलिस ने लंबगांव से आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शादी की बात पर देने लगा धमकी
यह भी पढ़ें: जानवर चराने जंगल गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट को भटके
यह भी पढ़ें: धोखे से बनाया युवती का अश्लील वीडियो, भाई के मोबाइल पर भेजा