पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोटद्वार भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मंगलवार को पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश ि
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Aug 2019 06:13 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 06:34 AM (IST)
कोटद्वार : भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मंगलवार को पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान सभी को पौधे रोपने के लिए प्रेरित किया गया।
संस्थान के वाइस चांसलर डॉ. संजीव पुरी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पौधे रोपे। डॉ. संजीव पुरी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण करना अति आवश्यक है। सिर्फ पौधे रोपित करना ही हमारी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि रोपित पौधे की नियमित रूप से देखभाल भी की जानी चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से लोगों को भी पौधारोपण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें