पांच की क्षमता वाली यूटिलिटी में बैठा दी बीस सवारी
जागरण संवाददातानई टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक में ओवरलोडिग सबसे बड़ी समस्या है। बीते
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 07:57 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 06:19 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नई टिहरी : जिले के जौनपुर ब्लॉक में ओवरलोडिग सबसे बड़ी समस्या है। बीते बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ने चेकिग के दौरान ओवरलोडिग करते हुए दस वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की। वहीं 32 वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग के दौरान एआरटीओ को ने एक यूटिलिटी वाहन में बीस सवारी और माल लदा पाया, जबकि यूटिलिटी में पांच सवारी बैठ सकती हैं। चालक का परमिट और डीएल दोनों निरस्त करने की संस्तुति की गई है। एआरटीओ एके जायसवाल ने बताया कि जौनपुर ब्लॉक में सबसे ज्यादा ओवरलोडिग होती है जो दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण है। यहां पर नियमित रूप से चेकिग की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें