Move to Jagran APP

चंबा-ऋषिकेश राजमार्ग मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत; दस लोग घायल

चंबा के थान गांव के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार एक युवती की मौत हो गई।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 05:16 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 05:16 PM (IST)
चंबा-ऋषिकेश राजमार्ग मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत; दस लोग घायल
चंबा-ऋषिकेश राजमार्ग मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत; दस लोग घायल

चंबा, जेएनएन। चंबा-ऋषिकेश राजमार्ग पर थान गांव के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

loksabha election banner

हादसा शनिवार को दिन में करीब एक बजे चंबा-ऋषिकेश राजमार्ग हुआ थान गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि चंबा से ऋषिकेश जा रही मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की ओर पलट गई। हादसे में कविता बिष्ट(20 वर्ष) पुत्री संतोष सिंह बिष्ट, महिपाल सिंह(40 वर्ष) पुत्र रायचंद, दरबा देवी(36 वर्ष) पत्नी महिपाल सिंह, मनीषा(20 वर्ष) पुत्री महिपाल सिंह, गणेश सिंह(29 वर्ष) पुत्र पदम सिंह सभी निवासी रैका प्रतापनगर, चालक कुंवर सिंह राणा(50 वर्ष) पुत्र इन्द्र सिंह राणा, उजला देवी(44 वर्ष) पत्नी कुंवर सिंह निवासी ढालवाला मुनिकीरेती, चन्द्रभागा देवी(50 वर्ष) पत्नी उम्मेद सिंह, भगवानी देवी(40 वर्ष) पत्नी लक्षमण सिंह दोनों निवासी मेहरगांव प्रतापनगर और रजनी देवी(22 वर्ष) पत्नी दिनेश निवासी कडियाल गांव, प्रियंका देवी(23 वर्ष) पत्नी शूरवीरचंद निवासी रमोल गांव प्रतापनगर घायल हो गए। 

घायलों को 108 सेवा के जरिए चंबा नगर के निजी अस्पातल में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर रूप से घायल युवती कविता बिष्ट की मौत हो गई। एसआइ जितेंद्र कुमार ने बताया कि कविता बिष्ट की अस्पताल पहुंचाते ही मौत हो गई थी, जबकि चालक सहित दस अन्य घायल खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें: लैंसडोन में खाई में गिरी कार, एक महिला की मौत और तीन घायल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.