भारत-पाक युद्ध के नायक का निधन
चंबा: भारत-पाक युद्ध के नायक 92 वर्षीय उम्मेद सिंह रावत का निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। श
चंबा: भारत-पाक युद्ध के नायक 92 वर्षीय उम्मेद सिंह रावत का निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। शुक्रवार को अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पूर्व सैनिकों व जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना प्रकट की। उम्मेद सिंह रावत चंबा प्रखंड के दिखोलगांव उदयकोट के रहने वाले थे। वे वर्ष 1956 में प्रथम गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। उन्होंने भारतीय सेना में भर्ती होकर 1965 के भारत-पाक युद्ध में भाग लिया और वीरता के साथ लड़ाई लड़ी। इस दौरान जब वे पाकिस्तान की सीमा में घुस गए थे तो वहां उन्हें बंदी बना दिया गया। पाकिस्तान में छह माह तक बंदी बनाने के बाद उन्हें फिर वहां से रिहा किया गया। उसके बाद उन्होंने 1971 के दूसरे भारत-पाक युद्ध में भी भाग लिया। सेना में 22 साल देश सेवा करने के बाद वे 1978 में सेवानिवृत्त हुए। वे अपने पीछे चार पुत्रों व दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी, आनंद सिंह नेगी, नागरिक मंच के अध्यक्ष सुरम सिंह तोपवाल, शूरवीर सिंह तोपवाल, देव सिंह पुंडीर आदि ने शोक संवेदना प्रकट कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।