80 पेटी शराब पकड़ी, मुकदमा
नैनबाग थाना कैंपटी के अंतर्गत बीती शुक्रवार रात को चेकिग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से
नैनबाग: थाना कैंपटी के अंतर्गत बीती शुक्रवार रात को चेकिग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 80 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वाहन को पुलिस ने सीज कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पंचायत चुनाव में शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बीती शुक्रवार रात को पुलिस ने चेकिग अभियान के तहत यमुना पुल के समीप एक वाहन से 80 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। मामले में राजकुमार पुत्र भगीराम निवासी यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 3 लाख 84 हजार रुपये बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र रावत ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही शराब में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। (संसू)