चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ के नेगी बने अध्यक्ष
चंबा: उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ के सम्मेलन में संगठन की नवीन कार्यकारिणी
चंबा: उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ के सम्मेलन में संगठन की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें राम ¨सह नेगी अध्यक्ष व कुंवर ¨सह सजवाण सचिव चुने गए।
विकासखंड सभागार में उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ का सम्मेलन जनपद अध्यक्ष त्रिलोक नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई और उसके निराकरण की बात कही गई। नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से राम ¨सह नेगी अध्यक्ष, कुंवर ¨सह सजवाण सचिव चुने गये। इसके अलावा प्रकाश ¨सह तड़ियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भागीरथी देवी उपाध्यक्ष, भरत प्रसाद सकलानरी कोषाध्यक्ष और सुरतम भरतवाण सह-कोषाध्यक्ष चुने गए। नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों व संगठन के हित में कार्य करने की बात कही। चुनाव जनपद मंत्री दिनेश सेमवाल, महावीर ¨सह सजवाण, वीर ¨सह तोमर की देख-रेख में संपन्न हुए। इस मौके पर माधवानंद, जगदीश प्रसाद, भजन ¨सह, राजेन्द्र ¨सह आदि मौजूद थे।